2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: NCP विधायकों के साथ शरद पवार और उद्धव ठाकरे की बैठक खत्म

Maharashtra में सियासी उठापटक जारी NCP विधायकों से मिलने रेनेसां होटल पहुंचे शरद पवार उद्धव ठाकरे भी NCP विधायकों से मिलने पहुंचे

2 min read
Google source verification
shivsena-ncp

नई दिल्ली।महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में जारी सियासी उठापटक के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने आज मुंबई स्थित रेनेसां होटल में विधायकों की बैठक बुलाई थी। एनसीपी विधायकों की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में शिवसेना ( Shiv Sena ) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-महाराष्‍ट्र राजनीतिक संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से मांगा हलफनामा, कल सुबह 10.30 बजे होगी सुनवाई

यहां उद्धव ने एनसीपी विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान शरद पवार और शिवसेना प्रमुख ने एनसीपी विधायकों को एक साथ संबोधित किया। बता दें कि इस बैठक में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत और आदित्य ठाकरे भी एनसीपी विधायकों से मिलने होटल पहुंचे थे। एनसीपी विधायकों से मिलने के बाद उद्धव मुंबई स्थित JW मेरियट जाएंगे। यहां वे कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

महाराष्ट्र में बीजेपी के सरकार गठन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी दलों को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए सभी पक्षों को हलफनामा दायर करने को कहा है। कोर्ट ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार को भी नोटिस जारी किया है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई को कल सुबह 10.30 बजे तक के लिए टाल दिया गया है।

शिवसेना, कांग्रेस और NCP ने दाखिल की याचिका

बता दें कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्हें सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था। इस मामले पर जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने आज सुनवाई की।

Story Loader