3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कश्मीर: भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने पर शिवसेना का बयान, राष्ट्र​ विरोधी था दोनों का साथ
Play video

कश्मीर: भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने पर शिवसेना का बयान, राष्ट्र​ विरोधी था दोनों का साथ

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि इस बात अंदाजा पहले ही था कि यह गठबंधन अधिक दिन तक टिक नहीं पाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 4:32 PM IST

मुंबई। जम्मू एवं कश्मीर की गठबंधन सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन बापस लेने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल एनएन वोहरा को सौंप दिया। भाजपा के फैसले की जानकारी मिलते ही महबूबा राज भवन पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की एक आपात बैठक बुलाई। वहीं, शिवसेना ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा के गठबंधन तोड़ने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि इस बात अंदाजा पहले ही था कि यह गठबंधन अधिक दिन तक टिक नहीं पाएगा। राउत ने इस गठबंधन को राष्ट्र विरोधी बताया। वहीं, भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि भाजपा के लिए सरकार में बने रहना कठिन हो गया था। उन्होंने कहा, इसलिए हमने सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा-व्यवस्था इतनी बुरी हो गई थी कि देश की अखंडता को ध्यान में रखते हुए हमें समर्थन खत्म करने का फैसला लेना पड़ा।