2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्धव ठाकरे ने आखिरकार कर दिया ऐलान, शिवसेना अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Google source verification
Uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे ने आखिरकार कर दिया ऐलान, शिवसेना अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव

नई दिल्ली। देश में इन दिनों सियासी हाहाकार मचा हुआ है। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद राज्य में सरकार गिर गई और राज्यपाल शासन लागू हो गया। वहीं, अब महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गया है। भाजपा पर लगातार हमलावर होने वाली शिवसेना ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि शिवसेना 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

दिसंबर में होंगे लोकसभा चुनाव- शिवसेना

अपने 52वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने उनसे घर-घर जाने के लिए कहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप लोग घर-घर जाकर पता लगाएं कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल भी रहा है या नहीं भी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संपर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरुआत की है। वहीं, आप सत्य शोधन अभियान चलाएं और पता करें कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में नहीं बल्कि इसी साल दिसंबर में होंगे।

तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता- ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उनका यह भी कहना था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही महत्वकांक्षी परियोजनाओं जैसे कि बुलेट ट्रेन का, मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे का विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र को नहीं बल्कि गुजरात को सबसे ज्यादा लाभ होगा। ठाकरे ने कहा कि एक तरफ भाजपा की चांदी हो रही है, तो दूसरी तरफ देश का किसान और खेती कोमा में चला गया है।

वहीं, सामना में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा गया है कि जुमलेबाजी से अब देश की जनता परेशान हो चुकी है। शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि क्या किसानों के अच्छे दिन आएंगे? इसका जवाब पीएम मोदी को देना चाहिए।

Story Loader