4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा का हल्ला बोल

सपा के नेताओं ने कहा, भाजपा की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, धान की अच्छी फसल होने के बाद धान बिचौलिए खरीद रहे हैं

Google source verification

जौनपुर. सपा नेताओं नगर समेत ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज मुखर की। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान विधायक पारसनाथ यादव ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धान की अच्छी फसल होने के बाद भी किसानों के धान बिचौलिए खरीद रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने सरकार पर किसानों की समस्याओं का अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बबार्द हो रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। ज्ञापन के साथ विरोध स्वरूप आलू व गन्ना भी दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व, विधायक अफजाल अहमद, श्रीराम यादव, लल्लन यादव, दीपचंद्र सोनकर, डा. केपी यादव, श्रवण जायसवाल, राजन यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।

शाहगंज तहसील पर प्रदर्शन के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार यादव ” ललई ” ने कहा कि तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग सका है। कहा कि किसानों को उनकी उपज की कीमत नहीं मिल पा रही है। अध्यक्षता प्यारे मोहन यादव व संचालन सैय्यद उरूज ने किया।

सोधीं के ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, प्रवीण कुमार सिंह, अब्दुल्ला पहलवान, निजामुद्दीन व अरशद अंसारी , देवेंद्र साहू, राजीव यादव, अखंड प्रताप यादव उपस्थित रहे। बदलापुर तहसील परिसर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे ‘बाबा’ ने कहा कि सरकार से किसान, नौजवान, छात्र हर तबका परेशान है। इस दौरान कुछ लोग छुट्टा पशु लेकर भी धरने में पहुंच गए। पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, बांकेलाल शर्मा, राममनोरथ यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव शामिल रहे। मड़ियाहूं तहसील में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

केराकत तहसील में पूर्व विधायक गुलाब चंद्र सरोज ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राम अवध पाल हरिराम यादव, हरेन्द्र यादव व संजय निषाद अध्यक्ष सुरेश यादव, महेंद्र राम शामिल रहे। मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर के नेतृत्त्व में सपाइयों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि किसानों को आलू, धान, गन्ना आदि का उचित मूल्य नहीं मिल पाने से किसान तंगहाल है। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राजदेव पाल व संचालन महासचिव सूर्यभान यादव ने किया। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, राजनरायण विंद, प्रमुख केदार नाथ ? यादव शामिल रहे।