राजनीति

अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी : इन मुद्दों पर हुई बात, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की है।

2 min read
suvendu adhikari meets amit shah

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की है। शुभेंदु अधिकारी सोमवार को देर रात दिल्ली पहुंचे थे, आज उनकी अमित शाह से मुलाकात हुई है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है।

विपक्ष नेता बनने के बाद अमित शाह से पहली मुलाकात
अमित शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि शुभेन्दु अधिकारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की पूर्व ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे तृणमूल कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल गए। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद शाह से अधिकारी की यह पहली मुलाकात है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की।

बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे अमित शाह
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता अधिकारी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और बंगाल के कल्याण के लिए उनका आर्शिवाद मांगा। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

पीएम मोदी और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे
बताया जा रहा है कि अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते है। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मिल सकते है। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।

Published on:
08 Jun 2021 03:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर