24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

शिकार करने गए शिकारियों ने चलाई बंदूक, किसान को लगी गोली

-केाटा में घायल किसान का किया ऑपरेशन

Google source verification


-केाटा में घायल किसान का किया ऑपरेशन, दो पैर और एक पेट में लगा छर्रा
मंदसौर
भानपुरा के हरीगढ़ में कुछ लोगों ने जंगली ***** का शिकार करने के लिए बंदूक से फायर किया तो खेत पर काम कर रहे किसान को जा लगी। किसान को गोली के दो छर्रे पैर में और एक छर्रा पेट में लगा। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। घायल किसान को परिजन राजस्थान के कोटा ले गए। जहां पर ऑपरेशन किया गया और अब किसान खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार कालूराम बंजारा अपने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान बजे ङ्क्षसह, मोहन और तीन अन्य लोग बंदूक लेकर जंगली ***** का शिकार करने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने यहां पर जंगली ***** गोली चलाई। वह गोली कालूराम बंजारा को लगी। कालूराम बंजारा को गोली के दो छर्रे पैर में और एक छर्रा पेट में लगा। घायल कालूराम बंजारा का उपचार कोटा में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि दो नामजद और तीन अन्य आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल कालूराम बंजारा का स्वास्थ्य अब ठीक है।