30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारी ने सीएमओ कक्ष में खुद के ऊपर डाल लिया पेट्रोल

वेतन में देरी से बढ़ी नाराजी, मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 27 Apr 2023, 7:49 PM IST

सफाई कर्मचारी ने सीएमओ कक्ष में खुद के ऊपर डाल लिया पेट्रोल

सफाई कर्मचारी ने सीएमओ कक्ष में खुद के ऊपर डाल लिया पेट्रोल

विदिशा। नगरपालिका में समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों का सब्र टूटने लगा है। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला सीएमओ कक्ष में जहां सीएमओ सीपी राय के समक्ष कुछ लोगों की मौजूदगी में एक सफाई कर्मचारी ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इससे हंगामा की िस्थति बनी और मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।--------------------
मालूम हो कि नगर पालिका में पिछले काफी समय से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की िस्थति बनी हुई है। नपा में करीब 1100 कर्मचारी है जिन पर हर माह करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए का वेतन भुगतान होता है। इसके अलावा 70 लाख रुपए बिजली व डीजल का खर्च है। इस तरह हर माह नपा का खर्च 3 करोड़ रुपए है। शासन से मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति की करीब डेढ़ करोड़ की राशि एवं संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया आदि वसूली से नपा वेतन भुगतान व अन्य खर्च उठाती आई है। इस बार विभिन्न करों की वसूली भी काफी कम रह जाने व चुंगी क्षतिपूर्ति राशि भी अब तक न मिलने से कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। वेतन भुगतान में हो रही इस देरी से कर्मचारियों का सब्र टूटने लगा है और इस तरह की नौबत बनने लगी है। शुक्रवार की सुबह ऐसा ही हुआ जब सफाई कर्मचारी दीपक पथरौल व अन्य कुछ कर्मचारी सीएमओ कक्ष में पहुंचे जहां वेतन को लेकर कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान पथरौल ने अपनी जेब से पेट्रोल की बॉटल निकाली और अपने ऊपर पैट्रोल डालने लगे तभी अन्य कर्मचारियों व मौजूद लोगों ने उनसे बाटल छीन ली।
----------------------
कर्मचारी की व्यथा-
सफाई कर्मचारी पथरौल की व्यथा है कि दो माह होने जा रहे सैलरी अब तक खाते में नहीं डाली जा रही। मकान की किस्त ड्यू हो गई। लोन की किस्त ड्यू हो गई। बैंक वाले पेनाल्टी लगाकर हम लोगों से पेमेंट करवा रहे हैं। ऐसे में हम क्या करें। बच्चों को मार दें या हम मर जाएं। हमारा मर जाना ही बेहतर। जब सेलरी नहीं मिलेगी तो हम बच्चों को कैसे पालेंगे।
--------------
इधर सीएमओ बोले-
वहीं सीएमओ सीपी राय ने बताया कि पीतलमिल क्षेत्र का सफाई दरोगा पथरौल वेतन संबंधी समस्या को लेकर कुछ लोगों के साथ उनके पास आए। इस दौरान उन्हें बताया गया कि वेतन डाली जा चुकी है। इसके बाद भी कर्मचारी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उनका कहना है कि नपा के पास उपलब्ध फंड से सफाई कर्मचारियों की वेतन डाल दी गई है। उनका कहना है कि नगरपालिका में हर माह वेतन का भुगतान किया जा रहा है। नया वित्तीय वर्ष होने से अप्रेल माह में पैसा आने में कुछ समय लगता है। बिल संचालनालय में लग चुके हैं। शीघ्र ही शेष सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग