
Arvind Kejriwal:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात में देश को अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री मिला है और आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों का असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ रहा है, इसलिए केंद्र को अपने फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'आज देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी जी ट्रंप के गुलाम बन गए हैं। देश के इतिहास में शायद पहली बार इतना कमजोर प्रधानमंत्री मिला है, जो किसी दूसरे देश के नेता के सामने झुकता नजर आ रहा है। इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है।'
Published on:
11 Mar 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
