11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा में सनसनी: 13वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने दी जान, सोसाइटी में मचा हड़कंप

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने कथित तौर पर 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
MBA student committed suicide jumping from 13th floor in Greater Noida

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने कथित तौर पर 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शिविका अपने परिवार के साथ सोसाइटी के शेरोन टावर में रहती थी। वह मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। बताया जा रहा है कि वह होली की छुट्टियों पर अपने घर आई हुई थी। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में चले गए थे।

13वीं मंजिल से कूद गई छात्रा

कुछ देर बाद सोसाइटी के गार्डों ने परिवार को सूचना दी कि शिविका ने इमारत से छलांग लगा ली है। यह खबर मिलते ही परिवार और सोसाइटी में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।