श्रीनगर। भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने और महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद राज्य में राज्यपाल शासन के लिए राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद जहां एक तरफ राजनेताओं के वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर इस शासन में सेना को भी खुली छूट दे दी गई है। इसका एक नमूना पुलवामा में देखने काे मिला जहां मंगलवार की शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई थी। आतंकी एक घर को अपना ढाल बनाकर सेना पर हमला कर रहे थे। काफी देर तक चले मुठभेड़ के बाद सेना ने उस घर को ही उड़ा दिया। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुआ इस सियासी पतन का घटनाक्रम...