
1998 में कांग्रेस छोड़ टीएमसी का गठन किया था।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दौरे के पहले दिन ममता बनर्जी को लेकर दिए गए बयान को टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी एक पार्टी छोड़ दूसरे में शामिल हुई थीं। उनका ये बयान पूरी तरह से गलत है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस जरूर छोड़ा लेकिन किसी और पार्टी में शामिल होने के बजाय अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाई।
सुब्रत मुखर्जी ने अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस छोड़ दी थी। टीएमसी नाम से एक नई पार्टी बनाई।
कल टीएमसी के शुभेंद्र ने बीजेपी का थामा था हाथ
बता दें कि शुक्रवार को अमित शाह ने मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बताया था कि इस बार ममता बनर्जी के लिए सत्ता की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर का झटका देते हुए शाह ने शुभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी, सीपीआई और कांग्रेस के 10 विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया, जिसे टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसी रैली में उन्होंने कहा था कि ममता जी ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी।
Updated on:
20 Dec 2020 02:50 pm
Published on:
20 Dec 2020 02:39 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
