मुंबई : महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राज्य के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के सबसे बड़े दल भाजपा को निमंत्रण दिया था, लेकिन भाजपा ने यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि वह अकेले सरकार नहीं बना सकती है। इसके बाद राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने की दावत दी है। इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बयान दिया है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में हर हाल में मुख्यमंत्री शिवसेना का बनेगा। यदि उद्धव जी ने कह दिया तो हर हाल में राज्य का मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा।