मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि उद्धव ने सोनिया गांधी से समर्थन देने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की इच्छा है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार के साथ आए। इधर, दिल्ली में कांग्रे की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला लिया जाना है और तय होगा कि अगर कांग्रेस समर्थन देती है तो उसकी क्या शर्ते होंगी। इधर, देवेन्द्र फडणवीस ने अचानक बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार गठन को लेकर चर्चाएं की जाएगी। वहीं, शिवनेता नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने वाले हैं।