आपको बता दें कि जहां एक और पीएम मोदी भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार ओडिशा के कटक में एक सभा को संबोधित कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ राजधानी भुवनेश्वर के खरावल नगर स्थित भाजपा कार्यलाय में देर शाम कुछ अज्ञात तत्वों ने देशी बम से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी पहचान विश्वजीत मलिक और पंकज मोहंती के रूप में की गई है।