26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
सिद्धरामय्या सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार
Play video

सिद्धरामय्या सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ साल में सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आलाकमान और राहुल गांधी के समर्थन से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है।
Google source verification

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लगाया गंभीर आरोप


हुब्बल्ली. केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ साल में सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आलाकमान और राहुल गांधी के समर्थन से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा कि राज्य सरकार हजारों करोड़ रुपए संग्रह करके तेलंगाना को दिया गया है कहने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी। वाल्मिकी विकास निगम का सैकड़ों लोगों का पैसा ट्रांसफर किया है। कल (शुक्रवार) बेंगलूरु में कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी हमसे मिले थे। उनके नाम का उल्लेख नहीं किया जा सकता। उन अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतिशत कारोबार में पैसा ट्रांसफर हुआ है। इसके लिए सीधे तौर पर सिद्धरामय्या ही जिम्मेदार हैं। पैसा हैदराबाद की कंपनियों को गया है। इस बारे में सिद्धरामय्या और डी.के. शिवकुमार को पता है। बिना किसी आरोप के उन्होंने हम पर 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगया था परन्तु यह 100 फीसदी भ्रष्ट सरकार है।

उन्होंने कहा कि लग्जरी कार खरीदी है। सिद्धरामय्या उनके बचाव में खड़े हैं। राहुल गांधी ने आज तक इस बारे में कोई बात नहीं की है। इसके लिए राहुल गांधी और सिद्धरामय्या दो जिम्मेदार हैं। 40 दिन बाद भी नागेंद्र को नोटिस नहीं दिया गया था। ईडी के प्रवेश करने पर नोटिस दिया गया। लग्जरी होटल में बुलाकर पूछताछ का ड्रामा किया। एसआईटी ने ही होटल का बिल चुकाया।

जोशी ने कहा कि मिस्टर मोदी, मिस्टर येडियूरप्पा करने वाले सिद्धरामय्या आपकी सरकार में क्या चल रहा है। दद्दल कहते हैं जाओ और उसे गिरफ्तार करो। सिद्धरामय्या सरकार बेहद भ्रष्ट सरकार है। मुडा घोटाले में सिद्धरामय्या सीधे तौर पर शामिल हैं। सिद्धरामय्या को विजयनगर में जगह क्यों दी इसका जवाब देना चाहिए। 2013 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी। मुडा घोटाले में यह 200 फीसदी सरकार है। 14 साइटें हथियाई हैं।

उन्होंने कहा कि वे कह रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें साइट दी है। तब आपको मना करना चाहिए था। अगर भाजपा ने दिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। साइट को व्यवस्थित रूप से हथिया लिया है। आपने कुछ नहीं किया है, तो मामले को सीबीआई को सौंप दीजिए।

जोशी ने कहा कि विरोध करने पर गिरफ्तार कर रहे हैं। इसके जरिए सिद्धरामय्या सरकार संविधान की हत्या करने का काम कर रही है। बिना किसी वित्तीय योजना के गारंटी योजना का गठन किया है। रायरेड्डी के मुताबिक अहिंद अहिंद कहकर एससी और एसटी का पैसों का इस्तेमाल गारंटी के लिए किया गया है। इसके जरिए पता चलता है कि सिद्धरामय्या एक भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं।

श्रम मंत्री संतोष लाड के मोदी और जोशी को इस्तीफा देने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि उन्होंने कहा कि घटिया ओछे बयान पर वे कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। मोदी ने क्या कोई साइट ली है? यह मोटी चमड़ी वाली सरकार है। सिद्धरामय्या को इस्तीफा दे देना चाहिए।