नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Minister Amit Shah ) शनिवार को ने कर्नाटक के हुबली में रहे। यहां उन्होंने पल्स पोलियो दिवस 2020 ( Pulse Polio Day 2020 ) पर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। गृह मंत्री ने इस दौरान बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही। आपको बता दें पल्स पोलियो कार्यक्रम के 25 साल पूरे हो रहे हैं। 1995 में यह कार्यक्रम शुरू हुआ था। हमारे देश के लिए यह उपलब्धि रही है कि पिछले 10 सालों में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है।