नई दिल्ली। देश में प्याज की बढ़ी कीमतों से आम जनता जहां परेशान और हलाकान हैं। वहीं केंद्र सरकार के मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बाद अब एक और मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने कहा, 'मैं शाकाहारी हूं, मैंने प्याज कभी नहीं खाया। मुझे प्याज के दामों के बारे में कुछ भी नहीं पता। फिर मैं कैसे कुछ भी बोलू सकता हूं'। चौबे के इस बयान पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है।