
मुंबई। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के विकीपीडिया पेज पर उनके धर्म को लेकर एडिटिंग करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक अंग्रेजी अखबार को सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी के नीति निदेशक प्राणेश प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार के एक आईपी एड्रेस के जरिए नेहरू के पेज पर 26 जून को कुछ एडिट किया था। इसमें नेहरू के दादा गंगाधर नेहरू के बारे में जोड़ा गया कि वह मुस्लिम थे। बाद में इस जानकारी को विकीपीडिया के वॉलंटियर एडिटर्स ने डिलीट किए। जिस सॉफ्टवेयर से यह जानकारी सामने आई उसका टि्वटर हैंडल प्रकाश ही चलाते हैं।
नेहरू के दादा को बनाया मुस्लिम
इन एडिट के जरिए जोड़ा गया कि, "गंगाधर का जन्म एक मुस्लिम के रूप में हुआ और उनका नाम गियासुद्दीन गाजी था लेकिन ब्रिटिश शासन से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम गंगाधर कर लिया।" इसी तरह के एडिट मोतीलाल नेहरू और जवाहर लाल नेहरू के पेज पर भी किए गए। पंडित नेहरू के पेज पर उनके और लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन के "अफेयर" को भी जोड़ा गया।
एनआईसी का था आईपी एड्रेस
उन्होंने बताया कि यह एडिट एक ही आईपी से किया गया था और वेरिफिकेशन में वह आईपी नेशनल इंर्फोमेटिक्स सेंटर(एनआईसी) से जुड़ा हुआ मिला। इससे पता चलता है कि यह आईपी एड्रेस एनआईसी ने मुहैया कराया था। हालांकि उन्होंने कहाकि किसी एक व्यक्ति को पहचान पाना मुश्किल है क्योंकि यह पता नहीं है कि एनआईसी नेटवर्क का एक्सेस किसके पास है। उन्होंने हैकिंग से भी इनकार किया। प्रकाश ने बताया कि सिर्फ विकी एडिट के लिए कोई ऎसा क्यों करेगा?
कांग्रेस ने बोला हमला
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि सरकार ने एक हैकर के जरिए इस जानकारी को बदला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने नेहरू को धर्म बदलने का प्रयास किया है। नेहरू जो भी थे पहले भारतीय थे। क्या नेहरू का धर्मातरण करने के लिए पीएम मोदी माफी मांगेंगे?
Published on:
01 Jul 2015 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
