नई दिल्ली। कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार को आगाह किया है कि वो देश को गुमराह न करे। उन्होंने कहा है कि ओआईसी ने 1969 में भी भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर का दर्जा देकर ओआईसी की बैठक में आमंत्रित किया था। लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ओआईसी के प्रस्ताव के ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि ओआईसी के आमंत्रण को स्वीकार करना भारत के हित में नहीं है। लेकिन मोदी सरकार ने इसे स्वीकार कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को वहां भेजने का फैसला किया है। सरकार का यह कदम चौंकाने वाला है।