13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीमा कोरेगांव: माओवादी नेता की चिट्ठी में क्या है, जिसके आधार पर गिरफ्तार हुए वामपंथी विचारक

माओवादियों की एक चिट्ठी में राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ था।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Aug 29, 2018

bhima koregaon

भीमा कोरेगांव: माओवादी नेता की चिट्ठी में क्या है, जिसके आधार पर गिरफ्तार हुए वामपंथी विचारक

नई दिल्‍ली। पुणे के नजदीक एक जनवरी, 2018 को भीमा-कोरेगांव युद्ध के 200 साल पूरा होने के पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच पुणे पुलिस कर रही है। जांच के दौरान मिले अहम जानकारियों के आधार पर भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को पुणे पुलिस की अगुवाई में देशभर में छापेमारी हुई। इस दौरान पांच वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। लेकिन इस मामले में अहम सवाल यह है कि आखिर माओवादी नेता की चिटठी में क्‍या है जिसके आधार पर वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पुणे पुलिस ने की है।

पत्र में कवि वरवरा राव की तारीफ
दरअसल, पुणे पुलिस ने भामा-कोरेगांव हिंसा के मामले में माओवादी नेता की ओर से लिखे गए एक कथित पत्र को जब्त किया था जिसमें देश में विभिन्न नक्सल गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित तेलुगू कवि वरवरा राव के कथित मार्गदर्शन के लिए उनकी तारीफ की गई थी। राव उन पांच लोगों में शामिल हैं जिन्हें माओवादियों के साथ संदिग्ध जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने कई राज्यों में प्रतिष्ठित वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की। कॉमरेड मिलिंद द्वारा हिंदी में लिखे पत्र में राव की तारीफ करते हुए उन्हें वरिष्ठ कॉमरेड बताया गया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान वरिष्ठ कॉमरेड वरवर राव और हमारे कानूनी सलाहकार कॉमरेड वकील सुरेंद्र गाडलिंग की विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन की वजह से हमें राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रचार मिला है।

चिट्ठी में खास बात क्‍या है?
बता दें कि इस साल जून में माओवादियों की एक चिट्ठी सामने आई थी, जिसमें राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ था। 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि हिंदू फासिस्म को हराना अब काफी जरूरी हो गया है। मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन्हें रोकना जरूरी हो गया है। इसमें लिखा गया था कि मोदी की अगुवाई में भाजपा बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में आ चुकी है। अगर इसी तरह ये रफ्तार आगे बढ़ती रही, तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है। इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी हत्याकांड की तरह घटना की जाए। अगर ऐसा होता है, तो ये एक तरह से आत्‍मघाती हमला लगेगा। हमें लगता है कि हमारे पास ये अच्‍छा अवसर है। मोदी के रोड शो को निशाना बनाना एक अच्छी योजना हो सकती है।