4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल जाएंगे या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! गुजरात हाईकोर्ट के फैसले से कांग्रेस नेता को झटका

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम केस में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल पर जेल जाने का खतरा बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
 will-rahul-gandhi-go-to-jail-or-contest-the-lok-sabha-elections

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को आज गुजरात हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को निरस्त कर दिया है। ऐसे में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल पर जेल जाने का खतरा बढ़ गया है। आइए अब जानते हैं कोर्ट से राहत न मिलने के बाद क्या राहुल गांधी को जेल जाना पड़ सकता है या उनके पास अपनी गंवाई हुई सांसदी और जेल जाने से बचने के लिए और कोई भी रास्ता है।

सबसे पहले जान लेते है किस मामले में हुई थी सजा
2019 के लोकसभा चुनाव में के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, 'कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?' इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में 23 मार्च को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कोर्ट ने फैसले पर अमल के लिए 30 दिन की मोहलत भी दी थी। जिसके बाद राहुल गुजरात हाईकोर्ट चले गए थे, जहां उन्हें आज झटका मिला है।

कोर्ट ने की याचिका खारिज
न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि राहुल के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। मौजूदा केस के बाद भी उनके खिलाफ कुछ और केस भी दर्ज हुए। दोषसिद्धि से कोई अन्याय नहीं होगा। दोषसिद्धि न्यायसंगत एवं उचित है। सूरत कोर्ट के दिए गए फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है।

तो क्या अब जेल जाएंगे राहुल गांधी?
अब सवाल ये उठता है कि क्या हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद राहुल गांधी को जेल जाना पड़ सकता है। तो इसका जवाब है नहीं। अभी कांग्रेस नेता के पास और भी विकल्प है। वह सबसे पहले बेल के लिए याचिका दायर करेंगे। अगर बेल की याचिका खारिज होती है तो जरूर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। उसके बाद वह गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट के ही बड़ी बेंच के सामने याचिका दायर कर सकते है या सुप्रीम कोर्ट जा सकते है। देश में कई ऐसे केस आए है, जहां हाईकोर्ट की बड़ी पीठ या सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है।

ये भी पढ़ें: NCP में दो फाड़ के बाद आज महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर से मिलेंगे शरद और अजित पवार, पार्टी पर करेंगे दावा

लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल!
कानून के जानकार कहते है कि अभी राहुल गांधी के अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लड़ने को लेकर शंका है। अगर राहुल गांधी के खिलाफ आए निचली अदालत से आए फैसले को सुप्रीम कोर्ट पलट देता है तो उनकी सांसदी भी जाएगी और वह अगला चुनाव भी लड़ लेंगे। लेकिन अगर उन्हें ऊपरी अदालत से भी राहत नहीं मिलती है तो 2024 लोकसभा चुनाव भी राहुल के लिए लड़ना मुश्किल हो जाएगा। राहुल फिर आठ साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ जाएंगे। फिलहाल फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

Story Loader