9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्युषण पर्व पर शहर के जैन मंदिरों में आराधना, संगीतमय भक्ति

- शहर के श्वेताम्बर जैन मंदिरों में हो रहे विशेष आयोजन- 10 सितम्बर को होगा पर्युषण पर्व का समापन भोपालइन दिनों श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व चल रहे हैं। इसके चलते शहर के श्वेताम्बर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु आराधना और भक्ति कर रहे हैं। पर्युषण पर्व का समापन शुक्रवार को होगा, इस दौरान श्रद्धालु सामूहिक संवत्सरी प्रतिक्रमण करेंगे। इसी के साथ मंदिरों में सामूहिक क्षमापना, तपस्वियों का बाहुमान प्रारंभ हो जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
पर्युषण पर्व पर शहर के जैन मंदिरों में आराधना, संगीतमय भक्ति

पर्युषण पर्व पर शहर के जैन मंदिरों में आराधना, संगीतमय भक्ति

आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ की ओर से तुलसी नगर जिनालय में चेन्नई से आए राहुल कांतिलाल , कुमारपाल श्रेणिक , प्रवीण के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ स्नात्र पूजन हुई। जिनालय में प्रतिदिन भगवान की अंग रचना और विशेष श्रंगार किया जा रहा है। बुधवार को देवसी प्रतिक्रमण में श्रद्धालुओं ने मन-वचन-काय से जाने-अनजाने में की गई गलतियों की क्षमा याचना की। शाम को संगीतमय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक संघ की ओर से श्वेताम्बर जैन मंदिर मारवाड़ी रोड में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। सुबह श्रावकों द्वारा भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक और मंत्रोचारित शांतिधारा की गई। बहुमंडल, जैन यूथ क्लब और महिला मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है।


कस्तूरबा जैन मंदिर पाठशाला के बच्चों ने किया मुनिसंघ का पाद प्रच्छालन
राजधानी के चौक जैन मंदिर में मुनि संभव सागर महाराज का चातुर्मास हो रहा है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन का सिलसिला चल रहा है। यहां अनेक श्रद्धालु मुनि संघ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के तहत सुपाŸवनाथ जैन मंदिर समिति की ओर से चल रही पाठशाला के बच्चों द्वारा मुनिसंघ के दर्शन कर पाद प्रच्छालन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया कि पाठशाला प्रभारी ज्योति जैन के नेतृत्व में बच्चों ने मंगलाचरण कर पूजा अर्चना की और मुनि संघ का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संस्कार जैन, संस्कृति जैन, शुभ जैनाविन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।