9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: महायुति का बड़ा धमाका! मतगणना से पहले ही 27 उम्मीदवार जीते, विपक्ष के छूटे पसीने

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावी रण का आज फैसला होने जा रहा है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर भारी गहमागहमी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 09, 2026

Devendra Fadnavis and Eknath Shinde wins

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (Photo: IANS)

महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। शाम तक यह तय हो जाएगा कि किसके हाथ सत्ता आएगी, कौन जीत का गुलाल उड़ाएगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। पूरे राज्य की नजरें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। लेकिन भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने मतगणना के औपचारिक नतीजों से पहले ही कोंकण क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।

बीजेपी और शिंदे सेना गठबंधन के कुल 27 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सबसे बड़ी सफलता सिंधुदुर्ग में मिली है, जहां जिला परिषद की 8 और पंचायत समिति की 17 सीटों पर महायुति का कब्जा हो चुका है। इसमें भाजपा के 23 और शिंदे की शिवसेना के 2 सदस्य निर्विरोध विजयी हुए हैं। इसके अलावा रायगढ़ और रत्नागिरी में भी शिवसेना (शिंदे गुट) के दो उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

बता दें कि महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 12 जिला परिषदों की 731 सीटों और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए शनिवार को 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिन जिलों में मतगणना हो रही है, उनमें पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर शामिल हैं। कुल 7,438 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन बढ़त में दिख रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पुणे और सांगली के ग्रामीण इलाकों में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) आगे दिख रही है, जबकि कोल्हापुर और लातूर में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। छत्रपति संभाजीनगर में शिंदे की शिवसेना ने जीत से खाता खोला है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे राज्य की आगामी राजनीति की दिशा तय करेंगे, खासकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद यह पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है। कई जगहों पर बड़े राजनीतिक चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भाजपा और कांग्रेस नीत एमवीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा सके।