9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4500 km पीछा, 100 होटलों की तलाशी… नंदू गैंग के दो शार्पशूटर कोल्हापुर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र से कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो खूंखार शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 09, 2026

Delhi Police Special Cell action

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी (Photo: x/Delhi Police)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के दो सक्रिय शार्पशूटरों सौरभ लाकड़ा और योगेश शर्मा को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली से महाराष्ट्र तक करीब 4500 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।

हरियाणा के मर्डर केस में थे वांछित

दोनों शूटर सौरभ और योगेश हरियाणा के झज्जर जिले के बादली थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी थे। योगेश शर्मा पर झज्जर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था, जबकि सौरभ लाकड़ा दिल्ली के दो गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। आरोप है कि इन दोनों ने 17 जुलाई 2025 को संदीप उर्फ बबलू नाम के व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी संदीप उर्फ बबलू की हत्या के मामले में फरार थे। 17 जुलाई 2025 को संदीप अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या कपिल सांगवान के इशारे पर की गई थी।

100 होटलों की तलाशी ली

हाल ही में स्पेशल सेल को इन शूटरों के महाराष्ट्र में होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई और दोनों को दबोचने के लिए महाराष्ट्र भेजा गया। टीम ने कोल्हापुर में करीब 100 से अधिक होटलों और गेस्ट हाउसों की खाक छानी। आखिरकार 28-29 जनवरी की दरमियानी रात को पुलिस ने कोल्हापुर के ऊंचगांव रोड पर स्थित श्री तेंबलाई मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

10 से ज्यादा संगीन वारदातों में शामिल

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश से देशी पिस्तौल खरीदी थी और उन्हें दिल्ली के एक सुरक्षित ठिकाने पर छिपाकर रखा था। पुलिस अब हथियारों की बरामदगी और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

इन दोनों पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। योगेश के खिलाफ कई मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी थे, जबकि सौरभ पहले से ही फरार घोषित है। दिल्ली पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियारों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग