
Royal Enfield के दीवाने हैं आदित्य रॉय कपूर, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कार और बाइक
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 16 नवंबर, 1985 को मुंबई में जन्मे आदित्य ने टीवी पर वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद फिल्म लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उसके बाद एक्शन रिप्ले और गुजारिश जैसे फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन ये सभी फिल्मे फ्लॉप ही रहीं। आदित्य ने अपने करियर में आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी, लेकिन आज उनका कुछ खास नहीं चल रहा है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेहतरीन कारों और बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज ( BMW 5 series )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3 लीटर का 24वी पावरफुल 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 261.49 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 18.59 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 66 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड कास्ट आयरन 500 ( royal enfield Cast Iron 500 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 500 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला पावरफुल इंजन दिया गया है जो कि 133 बीएचपी की पावर और 111 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 25 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.6 लाख रुपये है।
ट्रायंफ स्पीड ट्रिपल ( triumph Speed Triple )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1050 सीसी का 3 सिलेंडर वाला पावरफुल इंजन दिया गया है जो कि 133 बीएचपी की पावर और 111 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये बाइक फुल डिजिटल है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 17 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.3 लाख रुपये है।
Published on:
16 Nov 2018, 8:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.