
होंडा सिटी या मारुति सुजुकी सियाज, जानें कौन सी कार है बेस्ट
भारत में सेडान कारों को आज के समय में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज हम आपको भारत में बिकने वाली दो बेहतरीन सेडान कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं। अगर आप भी होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज में से किसी एक कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम इन दोनों कारों के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
होंडा सिटी ( honda city )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1497 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 117 बीएचपी की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होकर आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 17.4 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार का बात की जाए तो ये कार 178.55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं ये कार मात्र 11.9 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.77 से 13.93 लाख रुपये तक है।
मारुति सुजुकी सियाज ( maruti suzuki ciaz )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार के डीजल वेरिएंट में 1248 सीसी का 16वी डीडीआईएस डीजल इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती है। (पेट्रोल वेरिएंट) इस कार में 1373 सीसी का 16वी के14बी वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 20.73 किमी का माइलेज देती है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। इस कार में 43 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार सिर्फ 14 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है और अधिकतम रफ्तार 190 किमी प्रति घंटा है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये से 10.97 लाख रुपये तक है।
Published on:
14 Nov 2018, 3:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.