
बंद होने वाला है मारुति सुुजकी अर्टिगा का वर्तमान मॉडल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजकी अपनी बेहतरीन एमपीवी कार मारुति सुजुकी अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) के वर्तमान मॉडल को जल्द ही बंद करने वाली है। मारुति सुजुकी इसकी जगह पर नई अर्टिगा को उतारेगी। मारुति सुजुकी अर्टिगा 21 नवंबर, 2018 को नए अवतार में भारत में दस्तक देगी। पहले ऐसा माना जा रहा था कि अर्टिगा के वर्तमान मॉडल का नाम बदलकर इसे फ्लीट व्हीकल के तौर पर बेचा जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। 2012 में लॉन्च होने के बाद से अर्टिगा काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और इसे 2015 में अपडेट भी किया गया था। अब तक मारुति सुुजकी अर्टिगा की 4.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन दिया जाएगा जो कि 104 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस बड़े इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि नया पेट्रोल इंजन सुजुकी हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम ( SHVS ) माइल्ड हाइब्रिड यूनिट से लैस होकर आएगा। दूसरा 1.3 लीटर का फीएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये इंजन काफी दमदार होगा। ये भी माना जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.39 लाख रुपये है।
Published on:
14 Nov 2018, 1:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.