
BMW कार में मिला भयानक सांप, निकालने वालों के छूट गए पसीने
दुनिया में कब क्या हो जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है जी हां हाल ही में तमिलनाडु के एक व्यापारी की लग्जरी कार उसके लिए खतरनाक साबित हो गई जब उसके अंदर एक सांप नजर आया। व्यापारी ने रास्ते में कार चलाते हुए एक कोबरा के ऊपर से निकाल दी थी, लेकिन वो सांप नीचे आकर मरा नहीं बल्कि कार के अंदर घुस आया और फिर उसके बाद जो हुआ वो किसी के साथ भी होगा तो उसकी जान पर ही बन आएगी।
व्यापारी अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ( BMW 3 Series ) कार से जा रहा था तो सड़क के बीच में रेंगता हुआ कोबरा उनकी कार के अंदर घुस गया। कार में बैठकर व्यापारी और उसके दोस्त जा रहे थे, जिन्होंने जब सांप को अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। सांप को देखने के बाद उन्होंने सांप को बाहर निकालने के लिए फायर सर्विस को बुलाया। फायर सर्विस वालों को कार के अंदर साप नजर नहीं आया तो उन दोनों ने दोबारा कार स्टार्ट करके चलना शुरू कर दिया और आगे जाकर उन्हें चलती हुई कार में सांप फिर से नजर आया। इसके बाद दोनों बिना कोई रिस्क लिए डायरेक्ट बीएमडब्ल्यू सर्विस सेंटर पहुंच गए।
डीलरशिप पर मौजूद मैकेनिकों ने सांप को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सांप बाहर नहीं निकाल तो उन्होंने सांप को बाहर निकालने वाले अनुभवी व्यक्ति को बुलाया। सांप को बाहर निकालने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी और यहां तक की बीएमडब्ल्यू के बहुत से पार्ट्स को खोलना तक पड़ गया।
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज में 1998 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 248 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 15.34 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 226 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 47 लाख रुपये है।
Updated on:
11 Nov 2018, 12:37 PM IST
Published on:
11 Nov 2018, 12:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.