5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद इन कारों में घूमेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, बेहद शानदार है आनंद पीरामल का कार कलेक्शन

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से होने जा रही है और आनंद इन कारों को चलाते हैं।  

3 min read
Google source verification
anand piramal car collection

शादी के बाद इन कारों में घूमेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, बेहद शानदार है आनंद पीरामल का कलेक्शन

देश के सबसे बड़े और अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ईशा और आनंद मुंबई स्थित एक बड़े बंगले में रहेंगे। आज हम आपको आनंद पीरामल के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

बेंटले अरेंज आर ( Bentley Arnage R ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6761 सीसी का 8 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 406 बीएचपी की पावर और 89 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 8.6 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.65 करोड़ रुपये है।

लेक्सस एलएक्स 470 ( Lexus LX 470 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो लेक्सस एलएक्स 470 में4663 सीसी का इंजन दिया गया जो कि 271 बीएचपी का पावर जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.25 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज बेंज एस एल500 ( Mercedes Benz SL500 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 5.5 लीटर का 8 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 387 बीएचपी की पावर और 54 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 8.1 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

पोर्श केमैन एस ( Porsche Cayman S ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4806 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 570 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार 11.23 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये है।

रेंज रोवर इवॉक ( Range Rover Evoque ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी में 2179 सीसी का डीज इंजन दिया गया जो कि 190 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी काफी दमदार है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज ( BMW 7 Series ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सैलून में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 7.46 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

बीएमडब्ल्यू एक्स 5 ( BMW X5 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 258 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी 15.97 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 89 से 96 लाख रुपये है।

मर्सिडीज बेंज एस क्लास ( Mercedes-Benz S-Class ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 3982 सीसी का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 463 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस लग्जरी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। कीमत की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज एस क्लास की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।