scriptभारत में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador SVJ, जानें कौन बना पहला खरीदार | Lamborghini Aventador SVJ Launched in India | Patrika News
पॉपुलर कार और बाइक

भारत में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador SVJ, जानें कौन बना पहला खरीदार

Lamborghini ने बेहतरीन स्पोर्ट्स कार लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवीजे ( Lamborghini Aventador SVJ ) भारत में लॉन्च कर दी है।

Jan 22, 2019 / 05:13 pm

Sajan Chauhan

Lamborghini Aventador SVJ

भारत में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador SVJ, जानें कौन बना पहला खरीदार

दुनिया की जानी-मानी लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैम्बोर्गिनी ( Lamborghini ) की नई और बेहतरीन कार लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवीजे ( Lamborghini Aventador SVJ ) भारत में लॉन्च कर दी गई है। ग्लोबल लेवल पर ये स्पोर्ट्स कार 2018 में ही लॉन्च हो गई थी, लेकिन भारत में ये कार 2019 में आई है। भारत की पहली लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवीजे बेंगलुरु के एक शख्स ने खरीदी है। पूरी दुनिया में इस स्पोर्ट्स कार की सिर्फ 600 यूनिट्स की तैयार की गई हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवीजे में 6.5 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है जो कि 770 बीएचपी की पावर और 720 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवी के मुकाबले ये कार 20 बीएचपी ज्यादा पावरफुल है। ये कार सिर्फ 2.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और सिर्फ 8.6 सेकंड में 0-200 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड पर पहुंच सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 350 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ब्रेकिंग की बात की जाए तो ये कार 100 किमी की स्पीड में होने पर भी 98.5 फीट के अंदर बिल्कुल रुक सकती है।

डिजाइन की बात की जाए तो लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एसवीजे इसके एस और एसवी वेरिएंट से काफी शानदार है। इस कार के बोनट पर एक्स्ट्रा वेंट्स, बड़े साइड स्कर्ट्स, नया ड्यूल पाइप एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। आकार की बात की जाए तो इस स्पोर्ट्स कार की लंबाई 4,843 एमएम, चौड़ाई 2,273 एमएम, ऊंचाई 1,136 एमएम, व्हील बेस 2,700 एमएम और कुल वजन 1,525 किलो है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारत में इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है।

Home / Automobile / Popular Cars & Bikes / भारत में लॉन्च हुई Lamborghini Aventador SVJ, जानें कौन बना पहला खरीदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो