
ताकत ऐसी कि ट्रेन को भी खींच लेती है ये SUV, नए मॉडल में मिलेगी पहले से ज्यादा पावर
दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी लैंड रोवर ने अपनी बेहतरीन एसयूवी डिस्कवरी स्पॉर्ट का नया 2019 मॉडल लैंड रोवर डिस्कवरी स्पॉर्ट ( Land rover Discovery Sport ) लॉन्च किया है। इस एसयूवी में इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन लगाया गया है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो 2019 मॉडल लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट ( Land Rover Discovery Sport ) में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 177 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। वहीं इसका बेस मॉडल 147 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। इसी के साथ इस एसयूवी के एसई और एचएसई वेरिएंट में और भी ज्यादा पावरफुल इंजन दिया जाएगा। वहीं लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के वर्तमान मॉडल में 1999 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 177 बीएचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 12.97 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी मात्र 10.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है और ये एसयूवी 188 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 2018 मॉडल के मुकाबले लगभग 2 लाख रुपये ज्यादा यानी कि 44.68 लाख रुपये
Published on:
12 Dec 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
