22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिंद्रा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक रिक्शा ई-अल्फा मिनी, फुल चार्ज में चलेगा 85km

आॅटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को उत्सर्जन रहित इलेक्ट्रिक रिक्शा ई-अल्फा मिनी लांच करने की घोषणा की

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Sep 09, 2017

mahindra

देश की प्रमुख आॅटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को उत्सर्जन रहित इलेक्ट्रिक रिक्शा ई-अल्फा मिनी लांच करने की घोषणा की। 4-1 बैठक क्षमता वाला ई-अल्फा मिनी एक संपूर्ण तिपहिया है, जिसे विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह महिंद्रा के गतिशीलता के भविष्य विजन को आगे बढ़ाएगा।

कीमत की बात करें तो दिल्ली एक्सशोरूम में इस ई-अल्फा मिनी आॅटो रिक्शा की कीमत 1.12 लाख रुपए निर्धारित की गई है। कंपनी के मुताबिक टैक्सी ड्राइवरों और थ्री व्हीलर्स के लिए यह एक नया विकल्प होगा।
ई-अल्फा मिनी में एक आकर्षक बाहरी डिजाइन, मजबूत बॉडी, यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए बड़ा कैबिन और बेहतर सस्पेंशन व चेसिस हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ ई-अल्फा मिनी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बहुत भारी पड़ता है।

ई-अल्फा मिनी में 120Ah की बैटरी लगी हुई है साथ में शक्तिशाली मोटर भी है। कंपनी के मुकाबिक एक बार फुल चार्ज हो जाने पर ई-अल्फा मिनी 85 किलोमीटर तक का सफर तक कर सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ई-अल्फा मिनी के शुभारंभ पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव सेक्टर) राजन वढेरा ने कहा, ई-अल्फा मिनी का शुभारंभ देश में शहर के भीतर सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और उत्सर्जन मुक्त परिवहन उपलब्ध कराने के लिए एक और कदम है। महिंद्रा 2030 तक 100 फीसदी ईवी राष्ट्र बनने के लिए सरकार के विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हम 'मेक इन इंडिया' की भावना के प्रति वास्तव में ईमानदार हैं और सरकार के साथ इस बदलाव का नेतृत्व करने में सबसे आगे होंगे।

लांच के साथ महिंद्रा एक जबरदस्त उपभोक्ता लाभ योजना की पेशकश कर रहा है, जिसमें अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 2 साल की वाहन वारंटी, कम डाउन पेमेंट और आकर्षक ईएमआई के साथ ही एक बार मुफ्त में बैटरी बदलवाने की सुविधा शामिल है, जो उद्योग में पहली बार दी जा रही है। ग्राहक को ये सभी लाभ चुनिंदा वित्तीय विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को अपनी कमाई अधिकतम सीमा तक बढ़ाने में मदद करेंगे।