9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को कड़ी टक्कर देती हैं अंकिता लोखंडे, गैराज में खड़ी है ये लग्जरी कार

एक्टिंग के साथ-साथ अंकिता को लग्जरी कार का भी शौक है और आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कार के बारे में बता रहे हैं...

2 min read
Google source verification
Ankita Lokhande

एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को कड़ी टक्कर देती हैं अंकिता लोखंडे, गैराज में खड़ी है ये लग्जरी कार

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकित लोखंडे आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। 19 दिसंबर, 1984 को इंदौर, मध्यप्रदेश में जन्मी अंकिता लोखंडे हर साल अपना बर्थडे बड़े धूमधाम से मनाती हैं और वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं। अब अंकिता मणिकर्णिका फिल्म से टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं हैं। अंकिता ने पवित्र रिश्ता, एक थी नायिका और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे सीरियल में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ अंकिता को लग्जरी कार का भी शौक है और आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कार के बारे में बता रहे हैं...

जगुआर एक्सजे (Jaguar XJ)

इंजन और पावर की बात की जाए तो जगुआर एक्सजे में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार सिर्फ 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इस कार में 83 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 5 सीटर वाली इस कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टॉर्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर विंडो, एसी, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग, ईबीडी, सेंट्रल लॉक, पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, पावर डोर लॉक और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो जगुआर की इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।