25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ऐसी लग्जरी कारों में चलती हैं Mary Kom, इस खेल से पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन

आज मैरीकॉम ( Mangte Chungneijang Mary Kom ) 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम ने 2001 में पहली बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। आज हम आपको मैरी कॉम की लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 1 Mar 2019, 10:59 AM IST

Mary Kom

आज ऐसी लग्जरी कारों में चलती हैं Mary Kom, इस खेल से पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन

पूरी दुनिया में बॉक्सिंग से भारत का नाम रौशन करने वाली मैरीकॉम ( Mangte Chungneijang Mary Kom ) आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 1 मार्च, 1983 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में जन्मी मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम ने 1999 में बॉक्सिंग की शुरुआत की और 2001 में पहली बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता एम.सी. मैरी कॉम 6 बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आज हम आपको मैरी कॉम की लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं...

मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी ( Mercedes-Benz GLS 350d )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2987 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 258 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीटर ऑप्शन वाली ये एसयूवी काफी दमदार है और इसके फीचर्स भी लाजवाब हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज दे सकती है। इस एसयूवी में 100 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 222 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी सिर्फ 7.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, फॉग लाइट्स, पावर विंडो, एसी, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, सेंट्रल लॉक, ईबीडी, पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, पावर डोर लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 86.53 रुपये है।