
करोड़ों की BMW नहीं बल्कि इस सस्ती SUV को पसंद करते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलहाल बेहद सेफ कार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज में चलते हैं जो कि खतरनाक हमलों का भी आसानी से सामना कर सकती है, लेकिन आज हम आपको उस कार के बारे में बता रहे हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम होने के दौरान चला करते थे। आइए जानते हैं कौन सी है वो कार और कैसे हैं उसके फीचर्स...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे तो उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो थी। आज पीएम मोदी के काफिले में टोयोटा लैंड क्रूजर, लैंड रोवर वोग एसयूवी, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और टाटा सफारी जैसी दमदार कारें चलती हैं।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 6 इंच का टच स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, पार्किंग रियर व्यू,जीपीएस नेविगेशन, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, टायरट्रॉनिक्स, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो एबीएस और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडलिंग की बात की जाए तो स्कॉर्पियो को चलाने में काफी आनंद आता है। डिजाइन की बात की जाए तो महिंद्रा स्कॉर्पियो में दमदार ग्रिल, बंपर, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, शानदार हेडलाइट्स दी गई हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो स्कॉर्पियो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से लेकर 17 लाख रुपये तक है।
Published on:
02 Jan 2019 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
