जगुआर एक्सजे एल ( Jaguar XJ L)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। इस कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, वार्निंग लाइट बटन, मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो जगुआर एक्स जे एल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।