आज भारतीय सिनेमा के बेहतरीन स्टार प्रभास अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 23 अक्टूबर, 1979 को चेन्नई में जन्में प्रभास को 'बाहुबली' जैसी बंपर सुपरहिट फिल्म में मुख्य हीरो के किरदार में नजर आने के बाद ही अलग पहचान मिली है। प्रभास ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन उन्हें विश्व में जो अलग पहचान 'बाहुबली' से मिली है वो शायद ही अन्य किसी फिल्म से मिली होगी। आज प्रभास एक सुपरस्टार हैं और एक सुपरस्टार का लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जरी होता है। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि प्रभास चलाते हैं।