बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ( Shamita Shetty ) फिल्मों में तो कुछ खास नहीं रही, लेकिन उनका कार कलेक्शन बेहद खास है।
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ( Shamita Shetty ) अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 2 जनवरी, 1979 को मंगलौर में जन्मी शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उसके बाद साथिया, मेरे यार की शादी है, अग्निपंख, फरेब, जहर, बेवफा, कैश, हे बेबी और हरी पुत्तर जैसी फिल्मों में काम किया। वर्तमान में शमिता खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 में नजर आ रही हैं। शमिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उनका कार कलेक्शन काफी ज्यादा शानदार है। आइए जानते हैं शमिता शेट्टी किन कारों में चलती हैं।
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ( BMW 6 Series )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 265 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार काफी तेज स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार सिर्फ 6.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 17.94 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 73 लाख रुपये है।
जगुआर एक्सजे ( Jaguar XJ )
इंजन और पावर की बात की जाए तो जगुआर एक्सजे में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है।
ऑडी ए6 ( Audi A6 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी ए6 में 1968 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 18.53 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये कार 232 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 8.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 54 लाख रुपये है।