9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

कार से 21 कर्टन देसी व अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नाकाबंदी तोडऩे का किया प्रयास

Google source verification

प्रतापगढ़. आगामी विधानसभ चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए पुलिस की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत नाकाबंदी की जा रही है। इसके तहत पीपलखूंट पुलिस ने शनिवार रात को नाकाबंदी के दौरान माही पुलिया पर कार्रवाई की। इस दौरान एक कार से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले आरोपी ने नाकाबंदी तोडऩे का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
थाना प्रभारी जीतराम ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ अभियान के तहत एएसआई गौतमलाल मय जाप्ते के माही पुलिया पर नाकाबंदी कर रहे थे।
इस दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखी। इसे रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और नाकाबन्दी तोडक़र भागने का प्रयास किया। जिस पर कार बैरीकेट््स से टकराकर रोड के किनारे बनी लोहे की दीवार से टकराकर बंद हो गई। कार में से दोनों साइड से दो लोग भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा किया और एक को पकड़ लिया। जबकि एक अन्य अंधेर में भाग गया। कार चालक की पहचान राजू निवासी फतेहगढ़ थाना कोटड़ी जिला भीलवाड़ा बताया। जबकि फरार व्यक्ति का नाम शिवराज उर्फ शिवा निवासी कामाखेड़ा कच्ची बस्ती भीलवाड़ा होना बताया। कार की तलाशी ली गई। इसमें कुल 21 कर्टन देसी शराब के पाए गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
मोटर साइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पारसोला. पारसोला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से चोरी गई बाइक बरामद की गई है। थाना प्रभारी रमेशचन्द्र ने बताया कि 22 सितंबर को नितिन पुत्र गणेशलाल पंचाल निवासी ठाकुरजी मंदिर के पास पारसोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि मांडवी रोड पर उसकी दुपहिया वाहन कम्पनी का शोरूम है। यहां 21 सितंबर को ण्एक बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की। टीम ने मुखबीर सूचना एवं तकनीकी आधार पर प्रकरण दर्ज किया। जिसमें आरोपी जमील उर्फ गुडडू निवासी पारसोला एवं सुभाष निवासी मूंगाणा को डिटेन किया गया। उससे पूछताछ की गई। दोनों ने बाइक चोरी कबूली। पुलिस ने बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया।