10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिविर में 278 लोगों की जांच 107 यूनिट रक्तदान

शिविर में 278 लोगों की जांच 107 यूनिट रक्तदान

2 min read
Google source verification
शिविर में 278 लोगों की जांच 107 यूनिट रक्तदान

शिविर में 278 लोगों की जांच 107 यूनिट रक्तदान


छोटीसादड़ी. शहर के हिन्दू धर्मशाला में प्रकाश कुमावत मित्र मंडल एंव नगर की सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी उदयपुर के सहयोग से समाजसेवी प्रकाश कुमावत के 44वें जन्मोत्सव पर रक्तदान एंव नि:शुल्क रोग निदान व परामर्श शिविर में 278 लोगो ने रोगों की जांच करवाकर उपचार लिया और 107 यूनिट रक्तदान के साथ समाज सेवा व मानव सेवा के रूप में आयोजित शिविर सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष कांतिलाल दक, विशिष्ट अतिथि हरीश आंजना चैरिटेबल सोसायटी के जगन्नाथ सोलंकी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष कांतिलाल मुरडिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, समाजसेवी गुणवंत लाल बंडी, समाजसेवी मथुरा धाकड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, जीवन रक्षक सोसायटी के अशोक सोनी, रॉयल ग्रुेप के लोकेश जायसवाल आदि अतिथियों की मौजूदगी में तथा पेसिफिक चिकित्सालय के चिकित्सकों कीमौजूदगी में पूजा अर्चना कर शुरू हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रकाश कुमावत, घनश्याम कुमावत, अनिल बंबोरिया, अनिल चौहान, सुरेश जिंदल, अविनाश गोड, किरण नाहर, पंकज मुरडिया, विमल वया, प्रवीण अग्रवाल, धर्मचंद नाहरए आदि ने किया।
बोहरा समाज के एक दम्पति ने एक साथ रक्तदान किया। सुबह 10 से 2 बजे तक चले शिविर में 107 यूनिट रक्तदान हुआ। पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तंबोली, पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी, घनश्याम आंजना संचालन योगेंद्र कुमार औदिच्य ने किया व आभार केलाश तिवारी ने जताया।
-----------
ग्रेवल सडक़ निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

नरेगा श्रमिक पहुंचे एसडीएम कार्यालय दिया ज्ञापन

छोटीसादड़ी. उपखंड क्षेत्र के नाराणी ग्राम पंचायत में नरेगा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे ग्रेवल सडक़ निर्माण कार्य में पटवारी द्वारा दो बार सीमांकन करने के बाद भी एक व्यक्ति ने किए गए कार्य में जेसीबी से पत्थर आदि डालकर व्यवधान उत्पन्न करने पर, कार्यरत नरेगा श्रमिक ट्रैक्टर में सवार होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर व्यवधान पहुंचाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाही की मांग की।

नरेगा श्रमिकों ने बताया कि नाराणी ग्राम पंचायत में नरेगा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रेवल सडक़ निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें गांव के रतनलाल कुमावत का खेत है। जिसमें उसके द्वारा जेसीबी मशीन से बड़े.बड़े पत्थर रखकर काम रुकवा दिया है। जबकि इस रास्ते की सीमा जानकारी पटवारी द्वारा दो बार करवा दी गई है। इस रास्ते पर आने वाले सभी खेत के मालिकों को इस सीमा जानकारी की पूर्ण जानकारी है। फिर भी रतनलाल ने कार्य रुकवा दिया। नरेगा कार्य में बाधा उत्पन्न कर नरेगा मजदूरों के द्वारा 2 दिन के कार्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। श्रमिकों ने नरेगा योजना कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीएम और विकास अधिकारी से की है।