4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

राजस्थान का यह 300 फीट का झरना है प्रसिद्ध, बारिश के बाद बना आकर्षण का केंद्र; देखें VIDEO

Gautameshwar Mahadev Waterfall: गौतमेश्वर महादेव मंदिर के समीप बना झरना इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग यहां दीदार करने के साथ स्नान करने पहुंच रहे हैं।

Google source verification

Gautameshwar Mahadev Waterfall: राजस्थान में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश के अधिकांश बांध छलक आए हैं। झरने में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। इस बीच प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर के समीप बना झरना इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग यहां दीदार करने के साथ स्नान करने पहुंच रहे हैं। यहां बने मंदिर का इतिहास भी खास है। बताया जाता है कि खंडित होने के बावजूद, यह शिवलिंग पूजनीय है और दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। मान्यता है कि गौतम ऋषि ने यहां स्नान कर गौहत्या के कलंक से मुक्ति पाई थी।