13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशिष्ट वीडियो वायरल करने का आरोपी 14 तक पुलिस रिमांड पर

कार्रवाई: ट््िवटर पर 2015 से था एक्टिव, अब तक एक लाख से अधिक कर चुका है ट््वीट व रिट््वीट

2 min read
Google source verification
अशिष्ट वीडियो वायरल करने का आरोपी 14 तक पुलिस रिमांड पर

अशिष्ट वीडियो वायरल करने का आरोपी 14 तक पुलिस रिमांड पर

प्रतापगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी के फोटो एडिट कर अशिष्ट वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बिपिनकुमार शांडिल्य को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां आरोपी को 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। पुलिस अधीक्षक अमितकुमार ने बताया कि इस दौरान आरोपी से अग्रिम पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही जो भी सबूत है, उसके संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इससे जुड़े जो भी तथ्य है। उसके बारे में जानकारी ली जाएगी। मामले को लेकर शनिवार को एसपी अमीतकुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से साइबर पेट्रोङ्क्षलग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आरोपी बिपिनकुमार ङ्क्षसह शांडिल्य खीसराय बिहार का निवासी है। हाल मुकाम संगम विहार नई दिल्ली में रह रहा था। जहां वह इंटरनेट पर पिछले 10 से 12 साल में जो भी सामग्री थी। उसको चिन्हित करने का काम किया। जिसके बाद ट््िवटर से भी समन्वय स्थापित किया गया। ट््िवटर से जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें उस व्यक्ति की अधिकारिक पहचान सुनिश्चित की गई। इसमें सामने आया कि ट््िवटर पर आरोपी वर्ष 2015 से एक्टिव था। तब से लेकर अब तक लगातार एक लाख 10 हजार के आसपास ट््वीट व रिट््वीट कर चुका है।

साईबर अपराध के सबूत कभी खत्म नहीं होते
यहां आयोजित प्रेस वार्ता ने एसपी ने बताया कि साईबर अपराध के बाद लोग यह सोचते है कि वह सबूत मिटा देगा। लेकिन साईबर अपराध के सबूत कभी भी नहीं मिटा सकता है। अगर कोई व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर भी सोशल मीडिया पर क्राइम करता है तो वह भी पुलिस से बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में भी कई मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द ही तकनीकी सहायता से ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के बाद भी नहीं किया डिलीट
एसपी ने बताया कि ट््वीट का विश्लेषण किया जाए तो उस व्यक्ति की भाषा में कहीं ना कहीं ज्यादा जहर भरा हुआ है। यह पोस्ट करने के बाद भी आरोपी ने उस वीडियो को जान-बूझकर डिलीट नहीं किया। ट््िवटर की तरफ से उसको नोटिफिकेशन जारी किया गया अकाउंट सस्पेंशन का। उसके बाद ट््िवटर के द्वारा ही उस पोस्ट को ब्लॉक किया गया। इस आरोपी ने कई लोगों को यह भी हो अप्रोच किया कि गिरफ्तार करवाने की कई बड़े नेताओं की ओर से धमकी मिल रही हैं। इस संबंध में भी सबूत को इस प्रकरण का हिस्सा बनाए गए हैं।
ट््यूशन सेंटर चलाता था आरोपी
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मूलत: बिहार का निवासी है। वह काफी समय से नई दिल्ली में ट््यूशन सेंटर चला रहा था। आरोपी सुबह उठने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालना शुरू कर देता था।