14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

बल्कर से नामी कम्पनी के कट्टो में सीमेंट भरकर पैक करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, 216 कट्टे जब्त

बल्कर से नामी कम्पनी के कट्टो में सीमेंट भरकर पैक करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, 216 कट्टे जब्त

Google source verification

प्रतापगढ़. जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से एक नामी कंपनी के कट्टों में सीमेंट भरते एक बल्कर के साथ एक आरोपी की गिरफ्तार कर सीमेंट के 216 कट्टे जब्त किए है। पुलिस अधीक्षक अमितकुमार ने बताया कि सुहागपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि छायण गांव में एक ढाबे पर सीमेंट के बल्कर से सीमेंट निकालकर नामी कंपनी के कट्टो में भरी जा रही है। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। जहां ढाबे पर एक सीमेंट का बल्कर खड़ा मिला। साथ ही वहां पर नामी कंपनी के सीमेंट के कट्टे भी मिले। जिनमें बल्कर से सीमेंट भरकर पैक किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बल्कर और सीमेंट के 216 कट्टे जब्त कर मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी प्रकाश पुत्र कचरूलाल गुर्जर निवासी अरनोद को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में सीआई नरेन्द्रसिंह, डीएसटी टीम व फिल्ड प्रभारी शंकरलाल आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
मौके से यह सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से नकली सीमेंट पैक करने की सामग्री जब्त की है। जिसमें ढाबे के आगे पीछे व अन्दर कम्पनी के भरे हुए कुल 216 नकली सीमेन्ट कट्टे, 15 खाली सीमेन्ट कट्टे, कट्टे की सिलाई मशीन, वजन तोलने का इलेक्ट्रिक काटा जब्त किया गया।