प्रतापगढ़. शहर के तलाई मोहल्ला निवासी एक युवक विकास सालवी ने विषाक्त सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कर्ज व सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिसमें जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। सालवी समाज, मृतक की पत्नी और परिजन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एएसपी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि मृतक विकास पेट्रोल पंप पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह उसके परिवार में एक मात्र कमाने वाला था। वो कर्ज व सूदखोरों की उगाही से इतना परेशान हो गया था कि 31 जनवरी सुबह विषाक्त सेवन कर लिया। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ज्ञापन में बताया कि सूदखोर अपनी उगाई के लिए विकास के मोबाइल पर फोन करने के साथ ही पेट्रोल पम्प पर भी पहुंच जाते थे। इससे परेशान होकर विकास ने विषाक्त सेवन किया। मामले में कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।