4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केसुंदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मृतक बंटी आंजना के परिजनों से मिले बंधाया ढांढस

मृतक की मां ने लगाई न्याय की गुहार-पूरे गांव को डरा रखा है

2 min read
Google source verification
केसुंदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मृतक बंटी आंजना के परिजनों से मिले बंधाया ढांढस

केसुंदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मृतक बंटी आंजना के परिजनों से मिले बंधाया ढांढस

छोटीसादड़ी. गत दिनों निम्बाहेड़ा जेल के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता बंटी उर्फ विकास आंजना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया बुधवार को केसुंदा पहुंचे। इसके साथ ही भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ केसुंदा गांव मृतक बंटी उर्फ विकास आंजना के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा कार्यकर्ता बंटी उर्फ विकास आंजना को न्याय दिलाने की बात कही। इसी दौरान मृतक की मां रो पड़ी। अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहने लगी कि कोई अधिकारी या कोई नेता न्याय करो। मैं इन बेटियों की परवरिश मजदूरी करके कर लूंगी, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाऊंगी। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि गांव के लोगों को डराकर रखा हुआ है। उसने कहा कि बंटी गौ रक्षक था, कहीं भी कोई गाय पीडि़त होती वह पहुंच जाता। खुद की गौशाला खोलना चाहता था। उसने क्या गुनाह किया था। आरोप लगाया कि उसे 18 गोलियां लगी थी और आठ गोलियां ही बताई गई। यह क्या राजनीति है? मुझे न्याय चाहिए।

घटना का पर्दाफाश कराने में भाजपा साथ हैं-पूनिया
परिजनों से मिलने के बाद और घटनाक्रम की जानकारी लेकर सतीश पूनिया ने कहा कि बंटी आंजना जैसे कार्यकर्ता को न्याय दिलाना है। इसलिए तो वह रातभर चलकर जयपुर से यहां पहुंचा। विधानसभा में भी प्रतिपक्ष के नेता द्वारा पूरे राजस्थान में हो रही इस प्रकार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेंगे। ऐसी अकर्मण्य निकम्मी सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मजबूर कर देंगे। भाजपा का घर पर झंडा लगाने वाले विकास प्रजापत की पहले हत्या हुई और अब इसी केसुंदा गांव के बंटी आंजना की निंबाहेड़ा में भरे बाजार में गोलियां मारकर जो हत्या की। इसका पूरा पर्दाफाश कराने में भाजपा पीडि़त परिवार के साथ हैं। इस दौरान साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, चित्तौडगढ़़ जिला अध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित, भूपेंद्रसिंह बडोली, महिपाल राठौर, कैलाश जाट, महावीरसिंह कृष्णावत, रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर, शांतिलाल मेनारिया, जसपाल गुर्जर, मि_ूलाल जाट, अशोक जाट सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।