11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

कृषि उपज मंडी मंडी में एक दुकान से साढ़े नौ लाख रुपए चोरी होने का मामला, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

दस दिन में वारदात का खुलासा करने का दिया आश्वासन

Google source verification

प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी परिसर से गुरुवार को एक व्यापारी की दुकान से साढ़े 9 लाख रुपए की नगदी गायब होने के मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस पर उन्होंने पुलिस से बात की। वहीं व्यापारियों को दस दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसे लेकर मंडी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार से मंडी सुचारू करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ की कृषि उपज मंडी में गुरुवार को एक व्यापारी की दुकान से साढ़े 9 लाख रुपए की नगदी गायब हो गई थी। इस मामले में पुसिल ने भी मंडी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। वहीं इस मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए मंडी में व्यापार बंद का ऐलान किया था। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने बताया कि मंडी व्यापारी जयेश पारीक की दुकान से दिन दहाड़े साडे 9 लाख रुपए की नगदी पार हो गई। उस समय मंडी में सोयाबीन की नीलामी चल रही थी और यह व्यापारी भी नीलामी कार्य में व्यस्त था। प्रतापगढ़ की कृषि उपज मंडी ए श्रेणी की मंडी है। यहां पर किसानों को रोजाना नगद भुगतान किया जाता है। इसके लिए व्यापारी रोजाना लगभग 5 करोड रुपए लेकर मंडी में पहुंचते हैं। इस प्रकार की घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। सूचना पर कोतवाल भगवानलाल मेघवाल ने वारदात के विषय में जानकारी जुटाई। इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई की मांग की। इस पर उन्होंने पुलिस से बात की। जिसमें 10 दिनों में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसे लेकर व्यापारियों ने शनिवार से मंडी सुचारू रूप से संचालन की घोषणा की।

2 दिन पूर्व में मंडी के व्यापारी के यहां हुई चोरी का प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की मांग
वहीं इस मामले में प्रतापगढ़ व्यापार महासंघ ने प्रशासन से यह मांग की है कि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की जाए। संयुक्त व्यापार महासंघ मंडी व्यापार संघ को पूर्ण रूप से समर्थन किया। साथ ही आगामी 10 दिसंबर तक प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मंडी में लाखों रुपए का लेन-देन रोजाना होता है । पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि यहां दो जवान मंडी में तैनात कर सभी व्यापारियों की सुरक्षा दी जाए।