
भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई, मनाया सामाजिक समरसता दिवस
प्रतापगढ़. संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से अंबेडकर चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई। सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि इस मौके पर धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा, घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रभारी हरीश पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत मीणा, पूर्व जिला प्रमुख सारिका मीणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्रसिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष उत्सव जैन, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी अरुण छोरियासहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
अरनोद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरनोद इकाई की ओर से सामाजिक समरसता दिवस डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के रूप में महापरिनिर्वाण दिवस के तहत रविवार को मनाया गया। इस मौके पर सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान कोरोन काल में अपनी सेवाएं दे रहे मेल नर्स एवं अरनोद के स्वच्छता सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर मंत्री अंकित भाटी ने बताया कि दीप प्रज्वलित कर डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इसी बीच पूर्व जिला संयोजक रवि शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन परिचय दिया। देश व समाज के लिए किए गए उनके योगदान के बारे में बताया। कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के सन्देश को हमें आगे बढ़ाना है। इसी बीच एसएफ डी जिला संयोजक विजेश नाथ, वार्डपंच शांतिलाल रेदास, मदन मेघवाल, गोविंद मेघवाल, मुकेश सरसिया, मोहित आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला कार्य समिति सदस्य अक्षत पालीवाल ने बताया कि इस दौरान आशीष सरसिया, तरुण डागर, अनुराग रेदास, संजय डागर, विकास मेघवाल, देवेंद्र मेघवाल, हरिओम डागर, भगवतीलाल, मांगीलाल एवं एबीवीपी के नगर सह मंत्री गगन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी आदि सभी उपस्थित रहे।
छोटीसादड़ी. नेहरू युवा केन्द की ओर से सौ मीटर फिट इंडिया प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में युवाओं ने फिटनेस का डोज आधा घण्टा रोज का नारा देते हुए योग व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक अर्पित टेलर ने कहा कि शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कम से कम एक किलोमीटर साइकिल चलानी चाहिए। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो। सभी रोगों से बचने में काफी मददगार होती है। कार्यक्रम में संविधान उत्सव मनाया गया। चेयरमैन रविकुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। कहा कि संविधान सर्वोच्च विधि है। लेकिन कई अर्थों में यह विश्व के अन्य संविधानों से भिन्न है। इसकी उद्देशिका विशिष्ट है। हम भारत के लोगों ने संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए इस संविधान को अधिनियमित व अंगीकृत किया है। मण्डल के मनीष टेलर ने कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्पित टेलर, डायरेक्टर कमलेश नागदा, मनीष टेलर, राहुल पाटीदार, लोकेश नागदा, महिपाल जाट, अमित, विपुल आदि मौजूद रहे।
सालमगढ़. यहां राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रविवार को भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें सरपंच चंद्रिका मीणा, थाना अधिकारी कृष्णचंद बुनकर, अम्बेडकर मोर्चा नगर अध्यक्ष रितिक कागडे, मोहरसिंह, दीपक रावत, अशोक रावत, कल्पेश, अनुराग मीणा, दीपेंद्रसिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। जिसमें सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। गरीब बच्चों को पुस्तकें वितरण की गई।
विद्यार्थी परिषद ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
प्रतापगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। इसमें प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न इकाइयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग संयोजक प्रतीक शर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ नगर इकाई द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि आर्पित की गई। कोरोना वॉरियर्स पुलिस कर्मी एवं जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मियों का सम्मान किया। अरनोद में स्वच्छता सैनिकों का सम्मान व संगोष्ठी की गई। रठांजना में पुस्तक वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान प्रांत जनजाति प्रमुख अंकुश लबाना, नगरमंत्री हेमंत प्रजापत सह मंत्री गौरव राठौर, कला मंच संयोजक मुकेश सेन, खेल प्रमुख ईश्वर डमोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
07 Dec 2020 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
