14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

कांठल में सुबह छाया घना कोहरा, लोगों को सर्दी के मौसम का हुआ एहसास

प्रतापगढ़. जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण आवागमन में काफी परेशानी हुई।

Google source verification

प्रतापगढ़. जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण आवागमन में काफी परेशानी हुई। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। चारों ओर छाया घना कोहरा लोगों को सर्दी के मौसम का एहसास हुआ।
शहर में रविवार सुबह से ही कोहरे का साम्राज्य बना हुआ रहा। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। 50 से 60 मीटर विजिबिलिटी होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी काफी कम रही। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। लंबी दूरी की यात्री बसें अपने निर्धारित समय से देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह कोहरा सर्दी के महीनों का एहसास कराया। सितंबर के महीने में पहली बार इस तरह का कोहरा देखने को मिला। हालांकि इस कोहरे से फसलों को काफी फायदा मिलेगा।
जिले के ग्रामीण इलाकों में भी चारों और कोहरे का असर देखा गया। वहीं रोड पर वाहनों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। अरनोद, छोटीसादड़ी सहित कई इलाकों में सुबह से ही कोहरे का साम्राज्य बना रहा। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।