
आयोजन: राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों को लेकर उत्साह
प्रतापगढ. राज्य की कोने कोने में बैठी हुई खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य भर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न खेल जिसे कबड्डी, शूङ्क्षटग बॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों ने ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है वही आमजन भी खेलों में दर्शक के रूप में शामिल हो रहे हैं। प्रतापगढ़ ब्लॉक की प्रतियोगिताएं राजीव गांधी ग्रामीण ब्लाक प्रतापगढ की प्रतियोगिता में शनिवार को कबड्डी, टेनिसबाल, क्रिकेट, फुटबाल, बालीवाला के पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। खो खो सेमीफाइनल महिला वर्ग के मैच करवाए गए। कबड्डी प्रभारी महेश ङ्क्षसह जाड़ावत ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में मोखमपुरा, अवलेश्वर, बसेरा, और मचलाना टीमें पहुंची। इसी प्रकार खो-खो प्रभारी गोविन्द दुबेला ने बताया - फाइनल मे डाबडा व सिद्धपुरा ने प्रवेश किया। फुटबाल प्रभारी अम्बालाल मीणा के अनुसार पुरुष वर्ग बरोठा विजेता रही और महिला वर्ग में बोरी विजेता रही। बालीवाल के प्रभारी धर्मचंद जैन के अनुसार महिला वर्ग में सेमलोपुर विजेता रही पुरुष वर्ग में गंधेर ने बाजी मारी, शूङ्क्षटग बालिवाल प्रभारी कमल कुमार ने बताया टीम गादोला विजेता रही। चन्द्र प्रकाश गहलोत, नितेश सोमानी के अनुसार प्रतियोगिताएं अनवरत जारी रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान विकास अधिकारी हनुवीर ङ्क्षसह, रामप्रसाद सीबीईओ, सुधीर वोरा, धनराज मीणा आदि मैच के दौरान उपास्थित थे।
छोटीसादड़ी. राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित शहरी और ग्रामीण राजीव गांधी ओलंपिक में शनिवार को कबड्डी का आयोजन किया गया। इसी ओलंपिक में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्षा फातेमा मुस्तफा बोहरा ने शनिवार को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज पंचायत समिति परिसर के मैदान में किया। इससे पूर्व खिलाडिय़ों का परिचय किया। साथ ही खेल को खेल भावनाओं के अनुरूप खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का एक अंग बना कर ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इस तरह का खेल व्यक्तियों को स्वस्थ रखने महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रत्येक को कोई ना कोई खेल खेलना चाहिए।
Published on:
20 Aug 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
