प्रतापगढ़. राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 के दूसरे दिन कई आयोजन हुए। यहां आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा दिन खेल रोमांच से भरा रहा। सुखाडिय़ा स्टेडियम में सैंकड़ो की संख्या में आए दर्शकों को जिलेभर से आए ग्रामीण और शहरी प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने खेलों में अपना प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न मुकाबले में परिणाम इस प्रकार रहे। महिला वर्ग खो खो के फाइनल मैच में धमोतर ने धरियावद को हराकर फाइनल में जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग फुटबॉल में छोटी सादड़ी ने प्रतापगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग वॉलीबॉल में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला बाकी है। कबड्डी महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला छोटी सादड़ी और धमोतर के बीच खेला गया। जिसमें छोटी सादड़ी विजेता रही। इसके साथ ही यहां आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शूङ्क्षटग बॉल में प्रतापगढ़ ने दलोट को हराकर फाइनल किताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग में फुटबॉल के फाइनल में पीपलखूंट और छोटी सादड़ी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूरे मैच में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। अंतत: पेनल्टी शूट आउट में छोटी सादड़ी ने पीपलखूंट को 100 से हराकर फाइनल जीता। दिनभर सुखाडिय़ा स्टेडियम में खेल को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शन उपस्थित रहे और खेल का आनंद लिया। इस मौके पर जिलेभर से कई लोगों ने भी भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
सालमगढ. निकटवर्ती ग्राम पंचायत सात महुडी में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद सदस्य व नेता प्रतिपक्ष जिला परिषद हेमंत मीणा, भाजपा मंडल अमृतलाल मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मीणा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथियों ने खेल के प्रति खेल खिलाडिय़ों को प्रेरित किया। इस मौके पर सात महुड़ी के समाजसेवी मोहनलाल मीणा, ग्राम पंचायत के वार्ड पांच, ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन मैच राणा खेड़ा और टांडा के बीच खेला गया। जिसमें आसपास के कई गांवों से ग्रामीण पहुंचे।